नौगढ़: सेमरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नौगढ़ चकिया मुख्य मार्ग पर सेमरा मोड़ के पास युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।अमांव चंदौली निवासी राम आसरे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौगढ़ थाने पर दिया पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।