प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर गांव में मजदूरी करने जा रहे युवक को पड़ोसी ने पीटकर किया घायल
पारा हमीदपुर निवासी विपिन का अपने पड़ोसी विकास से काफी दिनों से रंजिश चल रही है । विपिन गांव में एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने पैदल ही जा रहा था । जब वहां घर से कुछ दूर पहुंचा तो गांव के ही रहने वाले विकास ने गाली देते हुए उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो विकास ने विपिन को ईट व डंडे से जमकर मारा पीटा जिसके चलते विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया