पट्टी: मोलनापुर गांव में बंटवारे की जमीन पर विपक्षी नहीं बनने दे रहे मकान, पीड़ित आमरण अनशन पर बैठने को हुए मजबूर
मोलनापुर गांव के ओमप्रकाश पांडे पुत्र राज नारायण पांडे अपने बंटवारे की जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे। बताते चलें कि पीड़ित पांच भाई है जमीन का पांचो भाइयों में बरा बर बंटवारा हो चुका है इसके बावजूद भी मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं ।पीड़ित थाने पर कई बार शिकायत किया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत किया है। पीड़ित अपने घर पर आमरण अनशन पर बैठा है।