प्रतापगढ़: दशरथपुर गांव के युवक पर पत्थर से हमला, एडिशनल एसपी ने कार्रवाई के दिए आदेश
दशरथपुर गांव निवासी मीरा देवी का आरोप है कि उसका बेटा अभिषेक पर गांव के शिवकुमार सोनी व मदन लाल सोनी ने ईट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया था। जिससे उसको काफी चोटे आई थी जिसकी शिकायत घटना के दिन पुलिस से की गई थी। पट्टी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज महिला ने शनिवार को दिन में करीब 3 बजे एडिशनल एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।