प्रतापगढ़: डीएम प्रतापगढ़ ने जनपद के राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की, सरकारी जमीन खाली कराने का दिया निर्देश
शनिवार को डीएम प्रतापगढ़ संजीव रंजन ने जनपद के राजस्व कर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि सर्वाधिक शिकायतें भूमि से संबंधित है यदि किसी भी लेखपाल की रिपोर्ट में भिन्नता पाई जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम संजीव रंजन ने कानूगो की क्लास लेते हुए कहा कि जो भी बटवारे के वाद लंबित है उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए।