20 क्विंटल फूलों से सजा बाबा केदार का दिव्य दरबार! दीपावली पर स्वर्ग-सी नजर आई केदारपुरी!!
आज शनिवार 07 नवंबर को बंद होंगे क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट, शुरू होगी बाबा केदार के धाम के शीतकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया।
विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम दीपावली के पावन पर्व पर फूलों की अद्भुत सजावट से जगमगा उठा है। करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से बाबा केदार के मंदिर परिसर को भव्य एवं दिव्य रूप दिया गया है। फूलों से सजे भोलेनाथ के दरबार की अलौकिक छटा हर किसी का मन मोह रही है।
आज क्षेत्रपाल एवं केदारपुरी के रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ जी के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसी के साथ बाबा केदार के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी।
11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट।
बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने श्रद्धालुओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धाम में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाने की अपील की।
फूलों की खुशबू, दीपों की रोशनी और बाबा केदार के जयकारों से गूंजती केदारपुरी... आस्था का यह अद्भुत नजारा हर शिवभक्त के मन को भावविभोर कर रहा है।
बाबा केदार की नगरी में दीपावली का दिव्य उत्सव, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम!
🔱 हर-हर महादेव! जय बाबा केदार! 🔱
#KedarnathDham #बाबा_केदार #दीपावली #भुकुंड_भैरवनाथ #केदारनाथ #उत्तराखंड #रुद्रप्रयाग #हरहरमहादेव #जयबाबाकेदार