मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की बड़ी कार्रवाई!
44 मुकदमों में नामजद गिरधारी लाल साहू और उसका भतीजा सत्येंद्र राठौर गिरफ्तार, झांसी और बरेली से पुलिस ने दबोचा।
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सत्येंद्र राठौर को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पर फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और चार कंपनियों में रेखा आर्य को निदेशक पद से हटाकर सत्येंद्र राठौर को निदेशक बनाने का आरोप है।
44 आपराधिक मुकदमों का खुलासा,
जांच में सामने आया है कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरधारी लाल साहू को झांसी (उत्तर प्रदेश) से और सत्येंद्र राठौर को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल एसआईटी दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
अब एसआईटी की पूछताछ में कौन-कौन से नए खुलासे होंगे? इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
#रेखाआर्य #SIT #गिरधारीलालसाहू #सत्येंद्रराठौर #उत्तराखंडपुलिस #देहरादून #बड़ीखबर #UttarakhandNews #CrimeNews