🔱 केदारनगरी के रक्षक भूकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद🙏
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में शीतकालीन परंपराओं का आगाज हो गया है। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ केदारनगरी के क्षेत्रपाल एवं रक्षक भगवान भूकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
🚩 कपाट बंद होने के साथ ही अब केदारनाथ धाम में सायंकालीन आरती भी नहीं होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शीतकाल में जब पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है, तब भगवान भैरवनाथ धाम की रक्षा करते हैं।
अब 11 नवंबर को बाबा केदारनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसके बाद बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
🔱 बाबा केदार और भूकुंट भैरवनाथ के जयकारों से गूंजती रहे केदारपुरी!
\#Kedarnath #Bhairavnath #KedarnathDham #Uttarakhand #Rudraprayag #BabaKedar #DevbhoomiUttarakhand
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 7, 2026