राशमि: राशमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में विशेष सजावट, भजन संध्या और मटकी फोड़ का आयोजन हुआ
कस्बे और पूरे उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्ति के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के लिए मंदिरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं, जो देर रात तक चलती रहीं।कस्बे के मुख्य लक्ष्मीनारायण मंदिर को इस मौके पर खास तौर पर सजाया गया। मंदिर को बिजली की रोशनी, पेड़-पौधों और रंग-बिरंगे फूलों से सुंदर बनाया गया था। गर्भगृह में