फर्रुखाबाद: कादरीगेट-मसेनी चौराहा रोड पर सील नर्सिंग होम के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर, पुलिस जांच में घटना संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे
महिला की मौत पर सात दिन पहले हुए हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील किए गए नर्सिंगहोम के रात में ताले तोड़ दिए गए। नर्सिंग होम संचालक का आरोप है कि चोर इनवर्टर, स्टेब्लाइजर, मानीटर आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध पाई गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। अस्पताल को फिर से सील ...