◆◆ *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर खेल भवन, छपरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन*
◆◆ *योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार : जिलाधिकारी*
छपरा, 21 जून 2026
◆ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आज खेल भवन, छपरा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
◆ कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक, छपरा श्रीमती छोटी कुमारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारण श्री पुनीत कुमार गर्ग, जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
◆ इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा इसे स्वस्थ जीवन शैली का अभिन्न अंग बताया गया। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकता है।
◆ कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग सत्र में भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
◆ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की।
◆ कार्यक्रम में विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, स्थानीय खिलाड़ी, युवा, छात्र-छात्राएं तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।
#InternationalYogaDay
#chapra
#saran
Department of Sports, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Saharsa, Bihar | Jun 21, 2026