दाउदनगर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, ड्रग्स बिक्री पर विशेष फोकस : एसडीपीओ चंद्र भूषण
दाउदनगर। नवपदस्थापित एसडीपीओ चंद्र भूषण ने दाउदनगर अनुमंडल में अपराध नियंत्रण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के साथ सूखे नशे (ड्रग्स) की बिक्री और तस्करी पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई करेगी।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।
एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और नशे के कारोबार तथा अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#Daudnagar #SDPO #ChandraBhushan #CrimeControl #DrugsFreeBihar #DrugFreeSociety #BiharPolice #AurangabadPolice #Aurangabad #DaudnagarNews #CrimeNews #PoliceAction #DrugsNews #LawAndOrder #BharatCrimeLiveNews #BiharNews #BreakingNews #LocalNews