सिमडेगा: कोचडेगा लुकीबहार गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुफस्सिल थाना पुलिस कर रही जांच
सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचेडेगा लुकीबहार गांव में बीती देर रात फांसी लगाकर गांव के कमल खेस नामक युवक ने आत्महत्या कर ली ।मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह 5:00 बजे परिजनों की हुई तब इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया ,भाई अनुकरण ने बताया कि आत्महत्या का कारण का पता नहीं चला है।