सिमडेगा: उपायुक्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर, काउंटिंग रूम और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे सिमडेगा कॉलेज में बनाए गए चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर काउंटिंग रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने चुनाव को लेकर इंजीनियर के द्वारा मशीनों का कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण करते हुए समय पर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए ।मौके पर निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।