सिमडेगा: सांसद राहुल गांधी के 8 नवंबर को होने वाले सिमडेगा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
सांसद राहुल गांधी के 8 नवम्बर को होने वाले सिमडेगा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को 2 बजे कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिमडेगा विधानसभा प्रत्याशी भूषण बाड़ा, कोलेबिरा प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाडी उपस्थित थे। बैठक में सांसद राहुल गांधी के आगमन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।