आंवला: आंवला में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा, पांच लोगों पर केस दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप
आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।महिला ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे बताया कि गांव का एक युवक करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था। वह मंदिर या दवा लेने जाती, तो युवक उसके पीछे आता था।