धमदाहा: भवानीपुर नगर पंचायत में हाईमास्ट लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज हुई
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत में हाईमास्ट लाइट खरीद को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने सरकारी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी की मिलीभगत से गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।