फर्रुखाबाद: काला झाला में मक्का की फसल की सिंचाई को लेकर विवाद में मां-बेटी घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम काला झाला में शुक्रवार दोपहर मक्का के खेत में सिचाई करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें खुशबू पत्नी हरिशरण और उनकी पुत्री लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच