प्रतापगढ़: राजसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी का भुपियामऊ में भव्य स्वागत
राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और सांसद प्रमोद तिवारी शुक्रवार शाम 4 बजे भुपियामऊ पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुपियामऊ चौराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को देश की सबसे मजबूत आवाज बताया।