नौगढ़: चकरघट्टा थाना सभागार में उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी पर्व सुरक्षा की दृष्टिगत चकरघट्टा थाना सभागार में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आगामी पर्व ईद, नवरात्रि, रामनवमी और अंबेडकर जयंती पर ईदगाह और मंदिरों में सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।