गायघाट: गायघाट स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन, कृषि आधारित गतिविधियों की दी गई जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में सोमवार शाम चार बजे तक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप परियोजना निदेशक, आत्मा विनोद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ. शमशेर सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं आत्मा की प्रखंड कृषि पदाधिकारी कविता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।