गुमला: नवाटोली बेलागढ़ा निवासी 22 वर्षीय दयाल उराँव की लफुवा डाढ़ नहर में डूबने से मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Feb 21, 2025 गुमला जिला के नवाटोली बेलागढ़ा निवासी 22 वर्षीय दयाल उराँव की मौत शुक्रवार को लफुवा डाढ़ नहर में डूबने से हो गई।जिसके बाद एसआई गणेश ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा।जहां पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।मौके पर मृतक के परिजन बंधन उराँव ने बताया कि नहाने के लिए नहर गया था।जिस दौरान नहर में डूब कर उसकी मौत हो गई।पुलिस छानबीन कर रही।