गुमला: झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी ने टावर चौक पर प्रदर्शन किया
Gumla, Gumla | Feb 21, 2025 झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन जिला कमेटी गुमला के द्वारा टावर चौक के पास केंद्र सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें किसान विरोधी तथा मजदूर विरोधी सरकार होश में आओ की नारा लगाई गई।मौके पर ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड महेंद्र जैक्सन उरांव ने कहा की केंद्र सरकार किसानों को समर्थन मूल्य देने में पूरी तरह से बिफल है।बजट भी गरीब विरोधी है।