गुमला: पोगरा में प्रसाद साहू की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, एसपी ने भेजा जेल
Gumla, Gumla | Feb 21, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पोगरा गांव में बीते दिनों अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेता कर 36 प्रसाद साहू की निर्माण हत्या कर दी गई थी। कांड का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने दो महिला व दो पुरुष को देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। हत्या के लिए 1 लाख की सुपारी दी गई थी। एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।