पिपरा: हरिहरगंज: सांसद प्रतिनिधि के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Pipra, Palamu | Sep 25, 2026 हरिहरगंज न्यू सब्जी मंडी स्थित सांसद प्रतिनिधि के आवास पर शुक्रवार की शाम 6:00 बजे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।