लखीसराय: पुरानी बजाज डाइट सभागार में टीबीटी के माध्यम से नवाचारी शिक्षक सम्मानित
लखीसराय। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखीसराय के सभागार में शिक्षकों के नवाचार समूह “टीबीटी इतिहास निर्माता” के तत्वावधान में जिलास्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार की दोपहर 12:15 पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टीबीटी जिला समन्वयक सूची कुमारी एवं अनुपम कुमारी की देखरेख में किया गया।