प्रतापगढ़: नबाबगंज पुलिस ने चैनी का पुरवा नहर से 10 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया, अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार
नबाबगंज पुलिस ने चैनी का पुरवा नहर से 6 घंटे के अंदर 10 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी संजय राय ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया की शिवम ने अपने मित्र रितिक यादव के साथ मिलकर 5 लाख की फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी, क्योंकि वह कर्ज में डूबा हुआ था।