सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहीद पार्क चौक पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आयकर विभाग के द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रिज की जाने के विरोध में आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा और जमकर आलोचना की। कांग्रेसियों ने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।