तेलोडीह फुटबॉल टूर्नामेंट: बुढ़ियाखाद और घुटिया फाइनल में, 2 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला
गिरिडीह। तेलोडीह अखाड़ा मैदान में फुटबॉल क्लब तेलोडीह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में डिवाइन एफसी क्लब बुढ़ियाखाद ने युवा क्लब खुट्टा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एबीसी क्लब घुटिया ने जीएमएफसी बरवाडीह को टाई-ब्रेकर में हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। अब 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे बुढ़ियाखाद और घुटिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य आमिर अली, शमशाद अंसारी, वार्ड सदस्य तस्लीम आरिफ, आयोजन समिति के अध्यक्ष इकबाल अंसारी समेत कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Giridih, Giridih | Oct 31, 2026