JTET परीक्षा को लेकर गिरिडीह DC सख्त, जिले में बने 46 केंद्र
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के सफल और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
1 नवंबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 46 केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JTET #ExamPreparation #एग्जाम