गिरिडीह के किसान परिवार के बेटे मनोज कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि, भूगोल विषय में किया शोध
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत डुमरडीहा गांव के रहने वाले मनोज कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनोज कुमार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से भूगोल विषय में शोध उपाधि (पीएचडी) प्रदान की गई है।
मनोज कुमार, पिता पियारी महतो और माता राधा देवी के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने अपने शोध में गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में बदलता फसल प्रतिरूप 1960-2020, एक भौगोलिक विश्लेषण विषय पर अध्ययन किया।
उनके शोध कार्य के लिए माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
मनोज कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एक किसान परिवार से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक समर्पण को दर्शाता है।
#apnagiridihnews #JharkhandNews #डॉक्टर #doctor @topfans