Public App Logo
Profile Picture

MobileNews7

@mobilenews7
624Followers
16Following
JPSC CGL धांधली के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, छात्रों के समर्थन में डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव

गिरिडीह। JPSC CGL परीक्षा में कथित व्यापक धांधली और छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह द्वारा डीसी-एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

गिरिडीह ग्रामीण एवं महानगर के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने JPSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्टी आगे भी छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हित में न्याय की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई और सरकार से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
पचम्बा थाना से महज कुछ दूरी पर नवजात मिलने से मचा हड़कंप।

थाना प्रभारी ने खुद झाड़ियों में उतरकर नवजात को बाहर निकाला।
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना।
झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंच कर दी श्रृद्धांजलि, परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना, कई वरीय अधिकारी मौके पर रहे मौजूद।
गिरिडीह कॉलेज में झारखंड छात्र मोर्चा ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह, 10 सितंबर 2026: गिरिडीह कॉलेज परिसर में झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो छात्र संगठन) की गिरिडीह कॉलेज कमेटी की ओर से झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड और गिरिडीह के विकास तथा आम लोगों के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रसव के लिए चैताडीह पहुंची महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर पर समय पर अटेंड नहीं करने का आरोप।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की श्रद्धांजलि सभा को लेकर बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का लिया संकल्प।

गिरिडीह। आगामी 13 तारीख को वनीयडीह में आयोजित होने वाली माननीय मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोलियरी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ-साथ गिरिडीह पश्चिम क्षेत्र की पांच पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय अगुवा साथियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मंडल, कोलियरी यूनियन के अध्यक्ष हर गौरी साहू, यूनियन के सचिव तेजलाल मंडल, करहरबरी के मुखिया मुमताज अंसारी, पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी, पांचों पंचायतों के अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आगामी 13 तारीख को वनीयडीह में होने वाली श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
गिरिडीह से जुड़े एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने हलाला और दोबारा निकाह को लेकर अहम टिप्पणी की है।

हलाला के बाद पूर्व पति ने दोबारा निकाह से किया इनकार, झारखंड हाईकोर्ट ने कहा—जबरन शादी नहीं कराई जा सकती।

अदालत ने साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ दोबारा निकाह या शादी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। पूर्व पति द्वारा दोबारा निकाह से इनकार करना अपने आप में कोई संज्ञेय अपराध नहीं है।

दरअसल, मामला एक महिला और उसके पूर्व पति से जुड़ा है। तलाक के बाद महिला ने दूसरे व्यक्ति से निकाह किया। बाद में दूसरे पति से भी उसका तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पहले पति से दोबारा निकाह की इच्छा जताई, लेकिन पूर्व पति ने इससे इनकार कर दिया।

इसके बाद मामला कानूनी प्रक्रिया तक पहुंचा और झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि विवाह दो लोगों की स्वतंत्र इच्छा और सहमति पर आधारित होता है। किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

इसी आधार पर अदालत ने मामले में पूर्व पति को राहत देते हुए अग्रिम जमानत की अनुमति दी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

फिलहाल, इस फैसले के बाद हलाला के बाद दोबारा निकाह और शादी की स्वतंत्र सहमति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट की यह टिप्पणी चर्चा में है।
🚨 गिरिडीह में पुलिस पर दोहरी कार्रवाई से मचा हड़कंप!

कथित मारपीट में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 30 हजार की कथित रिश्वत लेते SI ACB के हत्थे चढ़े

गिरिडीह। पुलिस महकमे में कथित भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ अब आम जनता की आवाज लगातार मुखर होती नजर आ रही है। कहीं पुलिस की कार्यशैली के विरोध में धरना-प्रदर्शन हो रहा है, तो कहीं रिश्वतखोरी के आरोपों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB कार्रवाई कर पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर रहा है।

इसी कड़ी में गिरिडीह में आज पुलिस विभाग से जुड़ी दो बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

पहला मामला नगर थाना से जुड़ा है, जहां एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में साइबर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई साइबर थाना के गेट के पास की गई।

जानकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत के सत्यापन के बाद धनबाद से पहुंची ACB की टीम ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही कथित रिश्वत की रकम दी गई, टीम ने सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB टीम सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई। कार्रवाई की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

हालांकि, 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत किस मामले में मांगी गई थी, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में धनबाद ACB की आधिकारिक जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल दोनों मामलों ने गिरिडीह में पुलिस की कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है। रिश्वत लेने से जुड़े आरोपों की अंतिम पुष्टि आधिकारिक जांच और कानूनी प्रक्रिया के परिणाम के आधार पर होगी।
तेलोडीह इस्लामिया नगर मस्जिद की तामीर में शरीक हुए मुखिया शब्बीर आलम, अल्लाह के घर के लिए किया तआवुन।
नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह लाइन हाजिर, श्याम किशोर महतो को मिली नगर थाना की कमान
गिरिडीह। नगर थाना में युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। इसी बीच नगर थाना प्रभारी पर यह कार्रवाई की गई है।
वहीं, जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए पचंबा इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार का तबादला मुफ्फसिल थाना किया गया है। उन्हें मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि नगर थाना परिसर में युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का दावा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू की।
एसपी की इस कार्रवाई को जिले के पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। अब श्याम किशोर महतो के सामने नगर थाना की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होगी, वहीं वायरल वीडियो से जुड़े पूरे प्रकरण की जांच भी आगे जारी रहेगी।
🚨 गिरिडीह से बड़ी खबर

गिरिडीह के नगर थाना में युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वीडियो सामने आने के बाद एसपी डॉ. विमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के बाद घटना की वास्तविकता और जिम्मेदारी तय होने की बात कही जा रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर थाने के अंदर युवक के साथ क्या हुआ था और वायरल वीडियो में दिख रही घटना की पूरी सच्चाई क्या है?

फिलहाल पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
तेलोडीह में दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि
नम आंखों से सुदिव्य कुमार सोनू को किया नमन
SIR जनसुनवाई से पहले हुई शोक सभा
क्षत्रिय कल्याण समाज ने दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जताया शोक
गिरिडीह। क्षत्रिय कल्याण समाज की ओर से मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर शोकसभा का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर समाज के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी, रविंद्र सिंह की धर्मपत्नी रूमा सिंह तथा कृष्णा सिंह की धर्मपत्नी उमा देवी के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इन सभी के निधन से समाज एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में क्षत्रिय कल्याण समाज शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।
शोकसभा में विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, गोबिंद सिंह, सीपी सिंह, भोला सिंह, अशोक सिंह, राजू सिंह, टुनटुन सिंह, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, कृष्णा सिंह, गौतम सिंह, टुन्ना सिंह, रॉकी सिंह, अमित सिंह, ददन सिंह, महेश्वर सिंह, पारस नाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश सिंह, उमा शंकर सिंह, विकाश सिंह, श्रीकांत सिंह, दीपू सिंह मास्टर, राजेंद्र सिंह, लखेंद्र सिंह और पवन सिंह समेत समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कोरिटोला मध्य विद्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

कोरिटोला मध्य विद्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में Zakir Hussain, नरेंद्र सिंह, बंटी केडिया, हरि प्रसाद वर्मा, संतोष कांधवे, MD Ishaque, Alam Shekh, Munna Yadav, Tuplal Ji, Navratan, Yogेंद्र वर्मा, आशिफ, मनोज गुप्ता, Dugan Daas, राजेंद्र वर्मा, शिबू वर्मा सहित कोरिटोला मध्य विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच जो स्थान बनाया, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज और क्षेत्र ने एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को खो दिया है।

सभा के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री के साथ बिताए समय और उनके जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार, कार्य और लोगों के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
तेलोडीह पंचायत में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों के बीच हुई शोक सभा।

SIR को लेकर जनसुनवाई से पहले दिवंगत मंत्री की याद में भावुक हुए जनप्रतिनिधि और ग्रामीण ।

गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में SIR को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेकिन जनसुनवाई शुरू होने से पहले पंचायत परिसर का माहौल उस वक्त पूरी तरह गमगीन हो गया, जब दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, गिरिडीह पश्चिमी प्रखंड के कार्यकर्ताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया।
किसी की आंखें नम थीं, तो किसी के चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
हर कोई दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद कर भावुक नजर आया।

इस मौके पर मुखिया शब्बीर आलम भी दिवंगत मंत्री को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बड़े भाई सुदिव्य कुमार जी का यूं अचानक इस दुनिया से चले जाना आज भी यकीन से परे है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा के बाद SIR को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लोगों की समस्याओं और उनसे जुड़े विषयों को सुना गया।

एक तरफ SIR को लेकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, तो दूसरी तरफ पंचायत परिसर में दिवंगत मंत्री की यादें हर किसी की आंखों को नम कर रही थीं।
🚨 जरूरी खबरें सीधे WhatsApp पर!
📲 अभी NEWS7 ग्रुप JOIN करें।👇👇
https://chat.whatsapp.com/GIaL5iLU1ixEvbdlQvsYw6

<nis:link nis:type=tag nis:id=whatsapp nis:value=Whatsapp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=whatsappstatus nis:value=whatsappstatus nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news7giridih nis:value=news7giridih nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followerseveryone nis:value=followerseveryone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsvideo nis:value=reelsvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/>
एक रिक्त स्थान, हजारों यादें…

स्थान वही है, लोग वही हैं… बस अब मंत्री जी नहीं हैं।

यही वह जगह है, जहाँ कभी सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती थी। कोई अपनी समस्या लेकर आता था, कोई उम्मीद लेकर… और हर किसी के मन में एक भरोसा होता था—
“मंत्री जी हैं, हमारी बात जरूर सुनेंगे।”

किसी के लिए वह सिर्फ एक मंत्री नहीं थे…
किसी के बड़े भाई, किसी के बेटे, तो किसी के अपने परिवार के सदस्य थे। लोग उनसे सिर्फ राजनीतिक कामों के लिए नहीं, बल्कि अपने सुख-दुःख साझा करने भी आते थे।

लेकिन आज वही जगह खामोश है…
जहाँ कभी लोगों की आवाजें गूंजती थीं, आज वहाँ सन्नाटा पसरा है।

दीवार पर लगी मंत्री जी की तस्वीर को देखकर लोग ठहर जाते हैं। कुछ पल तस्वीर को निहारते हैं… फिर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हैं। कई आंखें नम हैं, कई चेहरे मायूस हैं और हर किसी के मन में एक ही सवाल है—
क्या सच में अब मंत्री जी हमारे बीच नहीं हैं?

कल तक जिनके पास लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचते थे, आज उन्हीं के पास लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

यह दृश्य सिर्फ एक तस्वीर का नहीं…
यह उस खालीपन का एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है।

स्थान वही है… तस्वीर वही है… लोगों की भीड़ भी वही है…
बस वह इंसान नहीं है, जिसके होने से यह जगह अपनी पहचान रखती थी।

आज यह रिक्त स्थान सिर्फ एक कमरे या कार्यालय का खालीपन नहीं है…
यह हजारों लोगों के दिलों में पैदा हुई उस कमी की तस्वीर है, जिसे शायद समय भी कभी पूरा नहीं कर पाएगा।

आप चले गए मंत्री जी… लेकिन आपकी यादें, आपका अपनापन और लोगों के दिलों में आपके लिए सम्मान हमेशा जिंदा रहेगा।

🙏 भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
🕯️ विनम्र नमन। आपकी यादें सदैव दिलों में जीवित रहेंगी।
💔 ये तस्वीर नहीं… एक बेटे के टूटते हुए बचपन की कहानी है

जिस उम्र में एक बच्चा अपने पिता की उंगली थामकर चलना सीखता है, जिस उम्र में पिता उसके लिए दुनिया का सबसे मजबूत सहारा होता है, उसी उम्र में 11 वर्षीय श्रेयस ने अपने पिता, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

कल श्रेयस ने अपने पिता को मुखाग्नि दी थी… और आज उसी पिता की अस्थियों का विसर्जन किया गया।
दो दिनों में इस मासूम बेटे ने अपने जीवन के ऐसे संस्कार निभाए, जिन्हें निभाने की कल्पना भी किसी बच्चे के लिए बेहद कठिन है।

कल आंखों के सामने पिता की चिता जल रही थी…
आज हाथों में पिता की अस्थियां थीं।

जिस पिता की उंगली पकड़कर उसने चलना सीखा होगा, जिनकी गोद में बैठकर उसने बचपन की न जाने कितनी खुशियां जी होंगी, आज उसी पिता को अपने नन्हे हाथों से अंतिम विदाई देकर पंचतत्व में विलीन होते देखना पड़ा।

श्रेयस ने पिता को मुखाग्नि दे दी… लेकिन उस एक पल में जैसे उसके बचपन का एक हिस्सा भी उससे दूर चला गया।

और आज जब अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी हुई, तो यह एहसास और भी गहरा हो गया कि जिस पिता की मौजूदगी कल तक उसके जीवन का हिस्सा थी, अब उनकी यादें ही उसका सहारा हैं।

तस्वीर में श्रेयस के जुड़े हुए हाथ, चेहरे पर गहरा दर्द और आसपास खड़े लोगों की भीड़… सब कुछ देखकर मन भारी हो जाता है। यह सिर्फ एक अंतिम संस्कार का दृश्य नहीं, बल्कि एक मासूम बेटे के जीवन का सबसे कठिन अध्याय है।

जिस उम्र में बच्चों को पिता का हाथ थामकर स्कूल जाना चाहिए, पिता से अपनी छोटी-छोटी फरमाइशें करनी चाहिए, उसी उम्र में श्रेयस को पिता के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभानी पड़ी।

कल मुखाग्नि… आज अस्थि विसर्जन।
दो दिन… और पिता से जुड़ी एक पूरी दुनिया जैसे उसकी आंखों के सामने बदल गई।

सुदिव्य कुमार सोनू अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक पिता अपने पीछे सिर्फ यादें नहीं छोड़ जाता—वह अपने बच्चों के जीवन में अपनी सीख, संस्कार और अपना आशीर्वाद छोड़ जाता है।

श्रेयस के लिए आने वाले दिन आसान नहीं होंगे। हर खुशी में पिता की कमी महसूस होगी, हर उपलब्धि पर शायद सबसे पहले पिता की याद आएगी और हर उस मौके पर दिल यही कहेगा—काश, आज पापा साथ होते।

आज बस यही प्रार्थना है कि ईश्वर इस मासूम बेटे को अपने पिता के जाने का यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।
दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद हमेशा श्रेयस और पूरे परिवार पर बना रहे।

कल बेटे ने पिता को मुखाग्नि देकर विदा किया था…
आज अस्थियों का विसर्जन भी हो गया।
लेकिन पिता कभी सच में विदा नहीं होते—वे अपने बच्चों की यादों, संस्कारों और दिल में हमेशा जीवित रहते हैं। 💔

ॐ शांति। 🙏🕊️
अविश्वशनिय घटना-हेमंत सोरेन ।
एक दिन पहले मंत्री जी ने कहा था—सबको एक दिन संसार से जाना है, आज खुद छोड़ गए संसार

मंत्री सुदिव्य कुमार की आखरी कार्यक्रम का सम्बोधन।
भावुक क्षण
अंतिम दर्शन में फुट-फूटकर रोई मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी !
भावुक क्षण
दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास में ही आज रुकेंगे CM हेमंत, कल लौटेंगे रांची।