बड़ेराजपुर: चेक डैम से बीरपारा के किसानों को सिंचाई का सहारा, 20 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा लाभ
बड़ेराजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरपारा में 19.78 लाख रुपये की लागत से चेक डैम का निर्माण पूरा हो गया है। इससे करीब 20 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। बारिश के पानी को रोककर खेती में उपयोग करने से किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम होगी। साथ ही भूजल पुनर्भरण में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने चेक डैम को किसानों के लिए उपयोगी बताया है।