निम्बाहेड़ा: रमेश नगर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए अपराधी को निंबाहेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर निम्बाहेड़ा से 15 दिन पूर्व चोरी गई एक मोटर साईकिल के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी 11 आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि शहर निम्बाहेड़ा के रमेश नगर से गत 16 मई को कृष्ण प्रकाश मेनारिया के घर से उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई थी।