निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में कुल की रस्म के साथ हजरत रोशन अली बाबा साहब के तीन दिवसीय उर्स का हुआ समापन
कोमी एकता के प्रतीक हजरत रोशन अली बाबा साहब के तीन दिवसीय 63वे उर्स का समापन किया। अजमेर के मलंगों के सरदार सय्यद मंसूर अली शाह की विशेष उपस्थिति में हजरत रोशन अली बाबा साहब से निस्बत एवं उर्से रोशन अली मुबारक हो के नारो के साथ संपन्न हुआ। उर्स कमेटी के सदर शकील गौरी ने बताया कि बाबा हुजूर का 63वां तीन दिवसीय उर्स के समापन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।