निम्बाहेड़ा: भावलिया पुलिया पर इंदौर जा रहे एक परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा मौके पर 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
निंबाहेड़ा के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भावलिया पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ईको वैन सड़क के बीच में लगे डिवाइडर से जा टकराई मौके पर 9 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 108 की सहायता से आधा दर्जन से अधिक अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में रेफर किया गया है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।