निम्बाहेड़ा: पेज क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के संदर्भ में बैठक आयोजित
4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को लेकर संबंधित आरओ एवं एआरओ की निम्बाहेड़ा के पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व सहकारिता मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।