निम्बाहेड़ा: बिनोता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
निंबाहेड़ा के उपखंड अधिकारी विकास पंचोली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिनोता का औचक निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाई, पेयजल, पंखे-कुलर एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था पाई गई, परिसर की चारदीवारी की ऊंचाई बढाने एवं परिसर में पेड़-पौधे लगवाने के लिए उपखंड अधिकारी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया गया।