कामां: कामां में वार्ड 2 और 4 की नालियों की सफाई कराई गई, सड़क पर भरा पानी भी निकाला गया
सोमवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका की ओर से कस्बे के वार्ड नंबर 2 और 4 में नालियों की सफाई कराई गई। नालों की सफाई होने के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी भी निकल गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिली। काफी समय से परेशान लोगों ने सफाई कार्य होने पर नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।