धनौरा: गजरौला रमाबाई डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल छात्रा की गला घोटकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गजरौला थाना इलाके में दो दिन पहले मेडिकल की छात्रा का गला घोंटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला था। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।