धनौरा: गजरौला के गांव तिगरिया खादर में हुई चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित परिवार ने वीडियो वायरल कर की खुलासे की मांग
गांव तिगरिया खादर में दिनदहाड़े चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बना लिया। किसान के घर की छत में रोशन के लिए लगे लोहे के जाल से रस्सी डालकर चोर बंद पड़े घर में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। दोपहर बाद जब खेत से किसान का परिवार घर लौटा तो घर के कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना का नहीं हुआ खुलासा तो पीड़ित परिवार ने घर का वीडियो किया वायरल।