धनौरा: गजरौला शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, कई स्थानों पर हुआ स्वागत, पुलिस तैनात, लगा जाम
गजरौला में गुरू नानक जी के प्रकाश उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार को चौपला पर स्थित गुरूद्वार में सबद-कीर्तन पाठ के उपरांत लंगर छका गया। इसके बाद नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सबसे आगे घोड़े पर पंज प्यारे चल रहे थे। पीछे बैंड बाजे थे। पंजाब से आया पाइप बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। नगर कीर्तन का रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पवर्ष।