धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की डूबने से हुई मौत, गोताखोर कर रहे तलाश
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण नन्हे पुत्र हरनाम बीती 31.12.2024 कि सुबह 10 बजे अपने चाचा फतेह पुत्र जसराम से कहकर तिगरी में मछली पकड़ने गया था। लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीण उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन पांच दिन बाद भी उसका पता नहीं चला।