धनौरा: गजरौला के गांव फौदापुर में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने चूहे मारने की दवाई का सेवन किया, हालत बिगड़ी
गजरौला थाना क्षेत्र में बीती रात एक महिला ने चूहे मार दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते महिला पर उसके पति की नजर पड़ गई। जिसके बाद वह परिजनों संग महिला को सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई। महिला की हालत नाजुक होता देख हायर सेंटर रेफर किया गया।