सेवा संकल्प अभियान 2026 : शा.उ.मा.वि.उमरानाला में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को कैरियर विकल्पों एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
========================================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के दिशा-निर्देशन में जिले के विकासखंड मोहखेड़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरानाला में आज विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं रोजगारपरक अवसरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप विषय एवं कैरियर का चयन करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास एवं विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कैरियर से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही कैरियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों से परिचित कराना रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh