इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रंगोली से विद्यार्थियों ने दिया तकनीकी विकास, नवाचार और विकसित भारत का संदेश
=======================================================
आयुक्त, तकनीकी शिक्षा श्री अवधेश शर्मा के निर्देश व कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य डॉ. आलोक यादव के नेतृत्व में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि रंगोली की थीम केवल कला तक सीमित न होकर तकनीकी शिक्षा और तकनीकी विकास से भी जुड़ी रही। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से “स्वच्छ एवं विकसित भारत”, “नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा”, “नशामुक्त समाज” तथा “महिला सशक्तिकरण” जैसे विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, तकनीकी सोच एवं सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध रंगोली कलाकार श्री रजत गढ़वाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को रंगोली कला की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कार रंगोली बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ग्रुप रंगोली प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम स्थान — पूर्वी साहू, स्नेहा कुलदीप एवं माधवी छिपने।
द्वितीय स्थान — हर्षिता विश्वकर्मा, भूमिका गुप्ता, महक कुरैशी एवं पूर्व यादव।
तृतीय स्थान — अंशी जैन, आरती बॉक्सर, साधना यादव एवं नंदिनी धुर्वे।
एकल रंगोली प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम स्थान — प्राची बंदेवार।
द्वितीय स्थान — वैदेही भारती।
तृतीय स्थान — हर्षी गुप्ता।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को कला, तकनीकी शिक्षा, नवाचार और सामाजिक सरोकारों को एक साथ जोड़ने का अवसर प्रदान किया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि तकनीकी शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का भी माध्यम है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक सुश्री नीलम खासकलम, सह-संयोजक श्री राकेश कावरे तथा रंगोली कार्यक्रम प्रभारी सुश्री आकांक्षा बुनकर, सुश्री शाइस्ता अंसारी, श्रीमती ममता बघेल, सुश्री शैली कराड़े एवं श्री ओम कटकवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।