शिवहर: तरियानी में श्रम संसाधन विभाग ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया
श्रम अधीक्षक के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग शिवहर के द्वारा जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ढाबा, गेराज, होटल, दुकान में शुक्रवार दोपहर 02 बजे छापेमारी चलाई गई है.इस दौरान एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है.जिसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध है।