शिवहर: सांसद और विधायक ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्यों की उपलब्धि पर चर्चा
शिवहर सांसद लवली आनंद, शिवहर विधायक चेतन आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन जदयू कार्यालय शिवहर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सांसद विधायक जो कहा वह पूरा किया. उन्होंने कहा था कि दिसंबर तक रीगा चीनी मिल चालू होगा. उसे चालू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में 98 सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. दर्जनों सड़क पर काम जारी है।