शिवहर: देकुली धाम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी, कार्य में लापरवाही देख डीएम ने लगाई फटकार
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शुक्रवार सुबह 10 बजे देकुली धाम पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का किया है. निरीक्षण के क्रम में चढ़ने वाले सीढ़ी के कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी. जिसको देख डीएम ने कर्मियों को फटकार लगाई है. निर्देश दिया कि सीढ़ी को तोड़कर और चौड़ा निर्माण किया जाए. साथ में सख्त चेतावनी दी लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा।