शिवहर: परमबसंत गांव में देर रात आग लगने से दो घर राख हो गए, एक दिव्यांग व्यक्ति झुलसा, अस्पताल में भर्ती
अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात 11:30 बजे तरियानी थाना क्षेत्र के परमबसंत गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गई है. जहां लाखो रुपये का क्षति हुई है. अगलगी की घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है.जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कड़ी मशक्कत के बाद अगलगी की घटना पर काबु पाया गया है।